’24’ के प्रमोशन के दौरान ट्रेन से लटकना पड़ा अनिल कपूर को महंगा, रेलवे ने भेजा नोटिस
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
अगर आपने भारतीय रेलवे में सफर किया है तो उन लोगों के बारे में ज़रूर जानते होंगे, जो दरवाज़े से लटकर खुद को 'तीस मार खान' साबित करने की कोशिश करते हैं. पर हर बार 'तीस मार खान' बनना फायदेमंद साबित हो, ऐसा भी नहीं है. अब जैसे अनिल कपूर को ही देख लीजिए, जो अपने प्रोग्राम 24 के प्रमोशन के लिए मुंबई की लोकल ट्रेन में स्टंट कर रहे थे कि अधिकारियों की नज़र उन पर गई, जिसके लिए पश्चिमी रेलवे ने प्रोडक्शन हाउस को नोटिस भेज दिया.
खबरों के मुताबिक अख़बारों में अनिल कपूर की एक तस्वीर छपी थी, जिसमें वो प्रमोशन के दौरान दरवाज़े से लटक कर पैर बाहर निकालते दिख रहे थे. इस तस्वीर के आने के बाद अनिल कपूर को सुरक्षा और बचाव नियमों का उल्लंघन करते पाया गया. जिसके बाद रेलवे की तरफ से ये कार्यवाही की गई.
Follow
Jai Singh Rathore
✔@AnilKapoor
#24IndiaS2 in #ChurchGateLocal! I think I made a lot of people late for work today!
· Mumbai, India, India
4747 Retweets
272272 likes
एक RTI कार्यकर्ता के अनुसार हर साल सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने की वजह से पिछले 10 वर्षों के दौरान अकेले मुंबई लोकल से 25,722 लोग नीचे गिर गए, जिसमें 6,989 की मौत हो गई थी.
पिछले साल इस बाबत केंद्रीय रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी, जिसमें ऐसी दुर्घटनाओं के पीछे वजह पूछी गई थी.
अनिल कपूर एक पब्लिक आइडल हैं, जब वो प्रमोशन के नाम पर ऐसे नियमों को तोड़ेंगे तो पब्लिक के बीच क्या संदेश जायेगा?
Comments
Post a Comment