सिर्फ़ 5 मिनट का टेस्ट बचा सकता है Cervical Cancer से आपकी जान

सिर्फ़ 5 मिनट का टेस्ट बचा सकता है Cervical Cancer से आपकी जान : महिलाएं किसी भी परिवार का सबसे मज़बूत स्तंभ होती हैं. उनके मज़बूत कंधों पर परिवार के हर सदस्य की ज़िम्मेदारी होती है. लेकिन कई बार, पूरे परिवार का ध्यान रखने की जद्दोजेहद में वो ख़ुद को नज़रअंदाज़ कर देती हैं.



 
Source: Cervical Cancer Awareness

इसीका नतीजा है कि महिलाओं में Cancer जैसी बड़ी बीमारियां काफी बाद में पकड़ में आती हैं.Cervical Cancer भी ऐसी एक बीमारी है, जो बहुत महिलाओं को हो रही है. Breast Cancer के बाद Cervical Cancer से इस वक़्त भारत में तकरीबन 122,844 महिलाएं जूझ रही हैं और हर साल 67,477 महिलाओं की इससे मौत हो रही है. इसलिए ये ज़रूरी है कि महिलाएं Cervical Cancer का टेस्ट करवाएं और दूसरों को भी इसके बारे में बताएं.

क्या है Cervical Cancer?



Source: Cervical Cancer Awareness

Cervix (सर्विक्स), Vagina और Uterus के बीच का पार्ट होता है और यहीं पर Cervical Cancer होता है. ये 35 से 55 साल के बीच की महिलाओं में ज़्यादा पाया गया है. क्योंकि Cancer Cell बढ़ने में टाइम लगता है. सबसे परेशानी की बात ये है, कि Cervical Cancer के बारे में लोगों को ज़्यादा जानकारी नहीं है. इसी वजह से कई बार औरतें इसका टेस्ट ही नहीं करवातीं.

बस 5 मिनट का टेस्ट



Source: Cervical Cancer Awareness

Cervical Cancer कई कारणों से हो सकता है, जैसे: एक से ज़्यादा सेक्शुअल पार्टनर होना, ज़्यादा बार प्रेग्नेंट होना, गर्भनिरोधक दवाइयों का अधिक सेवन, गुप्तांगों की सफाई न रखना या फिर कुपोषण. इसलिए ज़रूरी है कि महिलाएं समय रहते ही Cervical Cancer का टेस्ट करवा लें. ये जानना भी ज़रूरी है, कि Cervical Cancer का पता सिर्फ़ टेस्ट से ही चलता है, इसका और कोई तरीका नहीं है. इसलिए टेस्ट ज़रूर करवा लें.

क्योंकि अगर परिवार की नींव मज़बूत रहेगी, तो वो आने वाले किसी भी तूफ़ान को झेल सकेगी.

Cervical Cancer के बारे में और जानने के लिए 'Cervical Cancer Awareness' के इस YouTube वीडियो को ज़रूर देखें:

Comments