केवल हमारी नज़रों का धोखा होता है जादू, साबित करती हैं ये 7 तस्वीरें
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
बचपन से हम जादू देखते आ रहे हैं. जादुई खेल देखने के बाद कई घंटों तक हम ऐसा महसूस करते रहते हैं कि काश कोई ऐसे जादुई पैतरें हमें भी दे देता. इसी आस में हम कब से जादू के इस खेल में अपना दिमाग खपाते रहते हैं, कि कहीं से कुछ Trick मिल जाये. पर आज तक हम Trick की तलाश में ही बैठे रह गए. आपने महसूस भी किया होगा, जब आपका कोई दोस्त अपने कज़न भाई से जादू की कोई ट्रिक सीख कर आता है और आपके सामने रौब झाड़ता है, तब बहुत गंदा फील होता है. अब बहुत हुआ दूसरों की जादूगरी पर ताली बजाने का काम. हम आपको बताने वाले हैं वो Tricks, जिनको देख कर कभी आप कांप गए होंगे. साथ ही साथ ये भी मान बैठे होंगे कि जादूगर कोई बहुत बड़ा चमत्कारी इंसान है.
इन 7 तस्वीरों में आप देखिएगा कि कैसे बनाया जाता है आपको बेवकूफ:
1. किसी इंसान को बीच से काटने वाला जादू
अच्छा तो ये Trick थी यहां पर, हम तो कलेजा हाथ में ले लेते थे, ये वाला जादू देख कर.
2. हवा में उड़ती हुई लड़की
इस जादू में हवा में उड़ती लड़की को रिंग से बाहर निकलते दिखाया जाता है. पर सच्चाई क्या है ये आप फोटो में देख ही रहे हैं. लड़की एक पतली रॉड पर लेटी होती है, जिससे वो उड़ती दिखती है. ये रॉड जादूगर के पैरों के पीछे छिपा होता है, इसीलिए तो जादूगर अपनी जगह से नहीं हटता.
3. इंसान को काटने की दूसरी Trick
अब देखिये इंसान को काटने की ये दूसरी Trick है. बस इसमें आपको ज़रूरत है, तो केवल आर्टिफीसियल पैरों की.
4. किसी को हवा में उड़ाना
ये Trick भी दूसरे नंबर की Trick की तरह काम करती है.
5. गली चौराहे पर हवा में बैठे लोग
ये तरीका उनके कपड़ों से जुड़ा होता है. वो जिस पर उनका हाथ टिका होता, उसी से जुड़ी एक और प्लेट होती है, जो इनके कपड़े की आड़ में दिख नहीं पाती. बस फिर क्या हमारी आंखें धोखा दे देती हैं.
6. इंसान को बक्से में मोड़ना
ये फोटो देख कर आप समझ ही गए होंगे, सब आंखों का धोखा है. हम बेवजह ही डर जाते थे कि अन्दर छिपे आदमी की क्या हालत होगी?
7. माइकल जैक्सन जैसे नाचने की तरक़ीब
मानते हैं कि वो एक बेहतरीन डांसर हैं, पर उनकी तरह नाचने की तकनीक जूतों में छिपी होती है.
उठ गया ना अब जादूगरी से पर्दा. अब आप जब भी जादू देखने जायेंगे, तो ये तो पक्का है कि चौकेंगे नहीं. अब इन Tricks को सीखने के बाद अपना जादूगरी सेंटर मत खोल लीजिएगा. बाकी सब की तरह हमारा आपसे ये कहने का कर्तव्य बनता है कि कृपया इसे अपने घर में Try ना करें.
Comments
Post a Comment