कहीं अब तक आप भी तो गलत तरीके से नहीं बांध रहे थे जूते के फीते, क्योंकि ये हैं सही तरीके
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
आप अगर कहीं जाने के लिये तैयार हो रहे हों और अचानक आपको याद आ जाये कि जूते में तो फीते लगाये ही नहीं हैं. फिर ये आपके लिए ऐसा काम होता है, जिसमें बड़ा आलस्य आता है. आप चाहते हैं कि इसके लिए भी कोई शॉर्टकट आ जाये. ये तो हुई आलस्य की बात, अब बात करते हैं फैशन की. आप भी ऊब गए होंगे न एक ही स्टाइल में फीते बांधते-बांधते. अगर हम ये कहें कि हम आपको मुफ्त में बता सकते हैं फीते बांधने के कई और तरीके, तो कैसा लगेगा आपको सुनकर?
थोड़ा अजीब सा लगता होगा न, बचपन से एक ही तरीके से फीते बांधते हुए? चलिए कुछ नया सीखते हैं. आज हम बतायेंगे आपको जूते के फ़ीतों को बांधने के 5 नए तरीके.
1. Eye To Eye
इस तकनीक से आप सब वाकिफ होंगे. ये वही सामान्य तरीका है, जिससे हम अभी तक फीते बांधते आये हैं. ये आमने-सामने वालों छेदों में फीते को डालकर किया जा सकता है. इस तरीके में फीते आमने-सामने वाले छेदों से गुज़रते हैं, इसलिए इसे Eye To Eye तरीका कहा जाता है.
2. Ladder
ये बहुत ही स्टाइलिश तरीका है, इसमें पहले तो फीते को सबसे ऊपर वाले छेद में डालते हैं, और वहां से उसको सीधे नीचे ले आते हैं. शुरू में ये लकड़ी की सीढ़ी की तरह दिखता है, इसलिए इसे Ladder तरीका कहते हैं.
3. Using A Gadget
इस तरीके में फीते का एक ही सिरा यूज़ किया जाता है. दूसरे सिरे को एक पिन की सहायता से फंसाकर ऊपरी खानों में ही छोड़ दिया जाता है. ये काफी खूबसूरत दिखता है.
4. Cross Format
इसमें पहले हम फीतों को क्रॉस आकार में फंसाते हैं, फिर फीतों को हर छेद से गुज़ारते हैं. इसके बाद अंत में हम पाते हैं फीते को बांधने की मस्त टेक्नीक और खूबसूरत लुक.
5. Multiple Diamond Model
नीचे के तीन खानों को छोड़ कर हम फीतों को फंसाना शुरू करते हैं. इसके बाद बचे हुए खानों से फीतों को गुज़ारते हैं. बस इतना ही करना है.
शायद आप अब थोड़ा Confuse हो रहे हैं, पर कोई बात नहीं. हम वो भी दूर किये देते हैं. ये देखिये वीडियो, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आप बांध सकते हैं अपने फीते, पांच अन्य तरीकों से.
Comments
Post a Comment