इन फोटोज़ में एक औरत की न्यूड बॉडी में अश्लीलता नहीं, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता झलकती है

रशियन फोटोग्राफर Anton Belovodchenko ने न्यूड औरत के प्राकृतिक सौंदर्य को दिखाने के लिए बेहद खूबसूरत फोटो सीरीज़ प्रस्तुत की है. इसे देखने के बाद ऐसा लगता है, मानो कोई योगी या नर्तक अपने शरीर को नियंत्रित करके साधना कर रहा हो.

Bodyscape पारंपरिक तौर पर उस कलात्मक शैली को कहते हैं, जहां इंसान की क्लोज-अप फोटोज़ प्रकृति के परिदृश्यों को व्यक्त करती हैं. Novosibirsk के निवासी Anton Belovodchenko, फीमेल बॉडी को अपने तरीके से फोटोज़ के द्वारा प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि Belovodchenko को एयरोप्लेंस की फोटोग्राफी का भी शौक है, फ़िलहाल, उनकी ये सीरीज़ हमें Alexander Yakovlev की याद दिलाती है. इंसान की बॉडी के लचीलेपन की लिमिट्स को यहां बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है.

फोटो में दिख रही महिला ने हैरतंगेज़ तरीके से अपनी बॉडी को कई एंगल्स में कंट्रोल किया है. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी ने सारे रंगों से परे, ग्रे स्किन और अंधेरी परछाईं के साथ बॉडी की हर मांसपेशी, सभी हड्डियों और झुर्रियों को समेट लिया है. ये देखने में शरीर में मंदिर जैसा लगता है.

इस नियंत्रण और लचीलेपन को देखने के बाद हैरत से आपकी आंखें खुली रह जाएंगी.



जब बात सौंदर्यशास्त्र की आती है, तो महिला का शरीर सहज ही बेहद सुन्दर होता है. ये कहना पुरुषों के Hairy Landscape को कमतर दिखाने के लिए नहीं है, लेकिन शायद वो कैमरे के पीछे उतना उभरकर नहीं आती.




Anton मनुष्य की शक्ति और तेज को दर्शाने के लिए ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी करते हैं. Belovodchenko ने नग्न शरीर की हर हलचल और विकृति को कैमरे में कैद किया है. इन फोटोज़ में एक तेज और ताक़त है. कोमलता में शक्ति है. कभी-कभी एक नया दृष्टिकोण चिर-परिचित विषय की सुंदरता को पुनर्जीवित कर सकता है. 




इस बेहतरीन फोटोग्राफी को आप कितने अंक देंगे? कमेंट करके हमें अपनी राय बताएं और दोस्तों के साथ भी प्राकृतिक सुंदरता की इस फोटो सीरीज़ को ज़रूर शेयर करें. 


Source: Reckontalk

Comments