हार्वर्ड से डिग्री लेने वाली युक्ति चौधरी हरियाणा के फेतहाबाद में बनी हैं जिला पार्षद

हरियाणा, अपनी खाप पंचायतों के फरमानों की वजह से जाना जाता है. हालांकि इसके अलावा खेलों का भी महत्व है यहां. लेकिन अच्छे कारणों के बनिस्बत लोग बुरे के प्रति ज़्यादा आकर्षित होते हैं. महिलाओं के संदर्भ में खाप पंचायत की ओर से कई अजीब-अजीब तरह के फरमान सामने आते रहते हैं. कभी चाऊमीन खाने से बच्चे बिगड़ रहे हैं, तो कभी लड़कियों को जींस नहीं पहननी चाहिए टाईप बातें करने वाले खाप मुखियाओं को कड़ा जवाब दिया है युक्ति चौधरी ने. 27 साल की युक्ति चौधरी फतेहाबाद जिले में जिला परिषद की मेंबर चुनी गई हैं.

अमेरिका से की है पढ़ाई


युक्ति चौधरी ने विश्व विख्यात हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है. इन्होंने इंटरनेश्नल ह्यूमन राइट्स में एलएलएम की डिग्री प्राप्त की है. इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की थी.

मात्र 35 अंकों के अंतर से जीती


युक्ति चौधरी जिला परिषद के चुनावों में अपनी प्रतिद्वंदी रिबल पूनम से मात्र 35 वोटों की बढ़त से जीती हैं. इस कठीन मुक़ाबले को जीतने के बाद युक्ति ने जनता का आभार व्यक्त किया.

Source: bhaskar

महिलाओं के लिए बनी एक मिसाल


युक्ति चौधरी ने चुनाव जीतने के बाद एक मिसाल स्थापित की है. उन्होंने अपनी जीत से ये साबित कर दिया कि महिलाओं में कुछ भी करने की क्षमता है. युक्ति ने कहा कि, “ आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दर्ज करवाकर अपनी काबिलियत को जग-जाहिर कर रही हैं. शिक्षा के माध्यम से हरियाणा के माहौल में खासा बदलाव हो रहा है. इससे मेरे जैसी लड़कियों को सरकार की योजनाएं समझने में खासी आसानी हो रही है और अपनी भागीदारी दर्ज करवाने की भी मौका मिल रहा है.”

Source: storypick

युक्ति समाज के लिए एक उदाहरण हैं. इन मिसालों के माध्यम से एक संदेश मिलता है. जो दबी हुई रूढ़िता को उखाड़ने का काम कर रहा है. युक्ति का योगदान इसमें सराहनीय है.

Comments