अनाड़ी है, आलसी है, नासमझ है, लेकिन फिर भी है ज़बरदस्त, ’A Flying Jatt’

आपने बॉलीवुड और हॉलीवुड की सुपर हीरो वाली फ़िल्में तो बहुत देखी होंगी. पर क्या आपने कोई ऐसी फ़िल्म देखी है, जिसमें सुपर हीरो ही बेढ़ंगा सा है. अदना सा है, ठीक से उड़ नहीं पाता है. मां से गालियां खाता है. अगर नहीं, तो Director ‘Remo D’souza’ की आने वाली फ़िल्म ‘A Fying Jatt’ आपके लिए ही बनी है. फिल्म में ‘Tiger Shroff’ फ्लाइंग जट्ट का किरदार निभाएंगे और ‘Jacqueline Fernandez’ उनकी प्रेमिका का.


ट्रेलर से पता चलता है कि 'टाइगर श्रॉफ' एक ऐसे सुपर हीरो हैं , जिसे कोई Seriously नहीं लेता. ये जट्ट इतना आलसी है कि घर के जाले तो साफ़ करता है पर शहर की गंदगी साफ़ नहीं करता. सुपर-हीरो पॉवर का इस्तेमाल गुंडों से लड़ने के लिए नहीं पर लड़की पटाने के लिए करता है.



ट्रेलर आ गया है. खुद ही देख लीजिए.  


Comments