Greece में मिले 80 कंकालों की कब्र अभी भी बनी हुई है एक रहस्य. आखिर क्या है इसका राज़?

इतिहास में कई ऐसे वर्णन मिलते हैं जब लोगों को या किसी बीमारी के चलते या फिर दंगे-फसादों के चलते एक जगह ही दफना दिया गया हो. यूनान के Falyron Delta में एक कब्रिस्तान खोजा है, जहां एक साथ 80 कंकाल मिले हैं.

Source: Tvnet

एथेंन्स में लाइब्रेरी और नैश्नल ओपरा हाऊस का कंस्टश्नन हो रहा था तो उस दौरान खुदाई हुई तब यह कंकाल मिले. यहां चौंकाने वाली बात ये है कि सभी शवों के हाथ में एक चैन से बंधे हुए हैं.



Source: Ibtimes
इस तस्वीर में देखिए, सभी शव एक ही तरीके से दफनाये गये हैं.

इन लोगों को शायद मारा तो बुरे तरीके से गया है, लेकिन जिस तरीके से दफनाया गया है उसे देखकर नहीं लगता कि इन्हें इतनी बुरी मौत दी गई होगी. इनको दफनाने के तरीके से यह भी प्रतीत होता है कि यह कोई साधारण लोग नहीं थे.

फिलहाल इसे 8वीं से 5वीं ईसा पूर्व के दौरान हुए किसी ना किसी टकराव या फसाद के साथ जोड़कर देखा जा रहा है.  632 ईसा पूर्व साइलॉन नाम के एक शख़्स ने मेगारा की तानाशाह के खिलाफ़ षडयंत्र रचा. साइलोन तो भाग गया, पर उसके साथी राजा के हाथ लग गये. शायद यह कंकाल उसी दौरान हुए जनसंहार के हों.

शोधकर्ता अभी भी इन कंकालों के डीएनए रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं. तभी सच जाहिर हो पायेगा.

Comments