क्या आपको पता है जल्दी Tanning होने का Scientific Reason और Sunburns का समाधान

गर्मियों के साथ एक समस्या ज़रूर आती है, जब भी आप धूप में बाहर निकलते हैं, Tanning और Sunburn होने का खतरा बना रहता है. सूरज की तेज़ किरणों के संपर्क में आने पर त्वचा को नुकसान होता है, कुछ लोगों को कम, तो कुछ को ज़्यादा. पर क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों है कि किसी को Tanning ज़्यादा होती है और किसी को कम?हम आपको बताते हैं कि क्या कारण है इसके पीछे और क्या Tanning से बचना मुमकिन है?

कैसे होते हैं Sunburns?



Source: Beautyhealthtips
असल में Sunburns, Ultraviolet Radiation के लिए आपकी त्वचा का Defensive Reaction होते हैं. यानि सूर्य की किरणों में मौजूद UV, UV-B और UV-C Rays के हानिकारक प्रभावों को कम करने के लिए शरीर में ये बदलाव होते हैं.

Melanin नाम का एक Dark Pigment हमारी त्वचा में बनता है, जो UV Light को सोख कर गर्मी में तब्दील कर देता है. जब हमारे शरीर को ज़रूरत से ज़्यादा धूप मिलने लगती है, तो त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए Melanin बनने लगते हैं.

कब होता है Sunburns होने का ज़्यादा खतरा?



Source: Photobucket
जब सूरज की किरणें सीधी त्वचा पर पड़ती हैं, तो ये होने की सम्भावना अधिक रहती है. विषुवत रेखा के आस-पास के इलाकों में अधिक धूप होती है, वहां भी Sunburns जल्दी होते हैं. ज़्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी Sunburns जल्दी होते हैं,

दिन में 10 बजे से 2 बजे के बीच भी धूप अपने चरम पर होती है और Sunburns होने का खतरा भी.

जिस दिन बादल छायें हों, उस दिन भी आप Sunburns से सुरक्षित नहीं होते हैं, क्योंकि बादल सिर्फ रौशनी को रोक पाते हैं, UV किरणों को नहीं.

धूप कैसे बनाती है आपको काला?



Source: Agoramedia
धूप से बचने के लिए शरीर में जो Melanin नाम का Dark Pigment बनाता है, वो त्वचा की ऊपरी परत पर जमा होने लगता है और रंग को गहरा करने लगता है. Tanning होने में एक से तीन दिन का समय लगता है.

धूप का सबकी त्वचा पर समान असर क्यों नहीं होता?



Source: Alicdn
Tanning होने का खतरा यूं तो सबको रहता है, पर कुछ लोगों को Tanning जल्दी होती है और कुछ को देर से. पक्के रंग वाले लोगों को Tanning देर से होती है, क्योंकि उनकी त्वचा में पहले से ही Melanin की मात्रा अधिक होती है.

क्या Tanning से बचना संभव है?



Source: Stylecraze
Tanning को जल्दी हटाने की कोई Foolproof तकनीक तो नहीं है, इसलिए आपको इससे बचने के बारे में सोचना चाहिए. Broad-Spectrum Sunscreen इसमें काफी हद तक आपकी मदद कर सकता है. जहां Sunburn हुआ है, उस जगह एलोवेरा लगाने से भी आराम मिलता है.

तो अगली बार जब भी धूप में जायें, इन बातों का ख़याल ज़रूर रखें.

Comments