सबसे बड़ी टोरेंट वेबसाइट Torrentz हो गयी है बंद. अब कहां से करेंगे फिल्में डाउनलोड?

सिनेमा के सारे दीवानों के लिए दुःख की घड़ी आ गयी है. आपको पता है कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, नहीं तो बता देते हैं. आप किसी ऐसी जगह जाते हैं, जहां आपको फ्री Wi-Fi का एक्सेस मिल जाता है, तो आप सबसे पहले क्या करते हैं? मोबाइल या लैपटॉप में टोरेंट खोल कर बैठ जाते हैं फिल्म डाउनलोड करने. ऑफिस में काम कर रहे हों, या लैब में प्रोजेक्ट एक साइड वाले टैब में Torrentz खुला होना स्वाभाविक है.

पर बुरी खबर ये है कि लोगों के बीच काफी मशहूर ये वेबसाइट बंद कर दी गयी है. शुरू से ही इसे अवैध माना जाता है और ये कई देशों में बैन है. कुछ दिनों पहले ही इसका एक और अंग मानी जाने वाली वेबसाइट 'Kicksass' भी बंद हुई है. ये भी काफी फेमस पायरेसी वेबसाइट मानी जाती थी. इसके बंद होने के एक महीने बाद ही मेटा सर्च इंजन Torrentz.eu भी बंद हो गया. हालांकि इस वेबसाइट के पास अपना टोरेंट नहीं होता था, बल्कि यह 'द पाइरेट बे' जैसी दूसरी टोरेंट वेबसाइट्स के लिंक्स प्रोवाइड कराती थी.

अब साइट को खोलने के लिए एक भावुक मेसेज दिख रहा है, "Torrentz Will Always Love You. Farewell". इसके साथ ही ये भी लिखा आ रहा है कि ' Torrentz एक फ्री, फास्ट और पावरफुल 'मेटा सर्च इंजन वेबसाइट' थी, जिसमें दर्जनों सर्च इंजन के रिजल्ट्स दिखते थे'. इसके मालिक का अभी तक इससे संबंधित कोई भी बयान सामने नहीं आया है.
2003 में खुला Torrentz फाइल डाउनलोड करने का बड़ा पुराना और मशहूर प्लेटफार्म बन गया था. इसको टोरेंट का गूगल माना जाता था. हर दिन करीब लाखो यूज़र्स यहां आते थे. कल अचानक बिना किसी वार्निंग के वेबसाइट के Search Engine ने काम करना बंद कर दिया.

ऐसा माना जा रहा है कि इसे बंद करने का फैसला 'Kickass Torrents' जैसी वेबसाइट के बंद होने के बाद बन रहे कानूनी दबाव के कारण लिया गया है. Kickass पर ये आरोप था कि ये चोरी से या अवैध तरीके से कॉपी की गयी फिल्म्स, गाने और कॉन्टेंट, जिनकी कीमत तकरीबन 1 बिलियन डॉलर थी, को डिस्ट्रीब्यूट कर रही थी.

इसके बंद होने से तो कुछ लोगों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा होगा. कुछ लोग तो फिल्म रिलीज़ होने के अगले दिन ही उसकी HD कॉपी लेकर घूमते मिल जाते थे. खैर, ये सही हुआ, फिल्म उद्योग को इसकी वजह से बहुत घाटा होता था. उनकी फिल्म लोग सिनेमाघरों में देखने के बजाय यहीं से डाउनलोड कर लेते थे.

Comments